[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

10.800 किलो हाथी दांत के साथ 4 तस्कर पकड़े:बेचने के लिए जा रहे थे, बरामद 6 टुकड़ों की कीमत 20 लाख रुपए से ज्यादा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

10.800 किलो हाथी दांत के साथ 4 तस्कर पकड़े:बेचने के लिए जा रहे थे, बरामद 6 टुकड़ों की कीमत 20 लाख रुपए से ज्यादा

10.800 किलो हाथी दांत के साथ 4 तस्कर पकड़े:बेचने के लिए जा रहे थे, बरामद 6 टुकड़ों की कीमत 20 लाख रुपए से ज्यादा

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में शुक्रवार को हाथी दांत चार लोगों को पकड़ा गया है। डीआरआई जोनल सेंटर अहमदाबाद और वन विभाग की टीम ने गोपालपुरा रोड पर यह कार्रवाई की।

हाथी दांत के 6 टुकड़े बरामद

क्षेत्रीय वन अधिकारी ओकेश यादव ने बताया कि इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस की टीम को तस्करी की सूचना मिली थी। जिसके बाद संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

पकड़े गए चार लोगों से 10 किलो 800 ग्राम वजन के हाथी दांत के 6 टुकड़े बरामद किए गए है। मामले में बीदासर निवासी करणी सिंह (35), ढढ़ेरु निवासी हुलासाराम (41), तारानगर निवासी मोहम्मद अब्बास (42) और कोटपूतली निवासी ललित शर्मा (39) को निरुद्ध किया गया है।

तस्करों को वन विभाग की टीम तालछापर ले गई है।
तस्करों को वन विभाग की टीम तालछापर ले गई है।

बेशकीमती आभूषण बनाने में काम आते हैं हाथी दांत

हाथी दांत की तस्करी कर इसका उपयोग एन्टिक आइटमों और बेशकीमती आभूषण बनाने में किया जाता है। चारों हाथी दांत का सौदा करने के लिए जा रहे थे। तभी इन्हें पकड़ लिया गया। आरोपियों से दो कारें और एक बाइक भी बरामद की गई है। पकड़े गए हाथी दांत की कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही है। तस्करों को वन विभाग की टीम तालछापर ले गई है। जहां पूछताछ कर वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के तहत आगामी कार्रवाई की जाएगी।

तस्करों से दो कार और एक बाइक बरामद की गई है।
तस्करों से दो कार और एक बाइक बरामद की गई है।

Related Articles