[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना सीएचसी में डाॅक्टर से मारपीट मामले में प्रदर्शन:गिरफ्तारी की मांग पर हाॅस्पिटल गेट पर दिया धरना, थानाधिकारी ने दिया आश्वासन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना सीएचसी में डाॅक्टर से मारपीट मामले में प्रदर्शन:गिरफ्तारी की मांग पर हाॅस्पिटल गेट पर दिया धरना, थानाधिकारी ने दिया आश्वासन

नीमकाथाना सीएचसी में डाॅक्टर से मारपीट मामले में प्रदर्शन:गिरफ्तारी की मांग पर हाॅस्पिटल गेट पर दिया धरना, थानाधिकारी ने दिया आश्वासन

नीमकाथाना : गणेश्वर कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार गुर्जर के साथ हुई मारपीट के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों, अस्पताल स्टाफ और चिकित्सकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग सीएचसी परिसर में एकत्र हुए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अस्पताल के मुख्य गेट पर ताला लगाकर धरने पर बैठ गए।

धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि मरीजों की सेवा करने वाले डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। डॉक्टरों ने भी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी दी।

पुलिस ने की समझाइश

धरने की सूचना पर सदर थाना सीआई राजेश डूडी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर समझाइश की आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

सीआई ने कहा – सरकारी कर्मचारियों पर हमला करना निंदनीय है, आरोपी कोई भी ओर कही भी हो पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। सीआई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों और चिकित्सकों ने धरना समाप्त कर अस्पताल का मुख्य गेट खोल दिया। पुलिस ने मामले में जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Related Articles