[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहीद के नाम पर स्वास्थ्य केंद्र नामकरण की मांग:मंगलूणा स्वास्थ्य केंद्र के लिए ग्रामीणों की फाइल अटकी, 1971 में शहीद हुए थे इब्राहीम खां

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शहीद के नाम पर स्वास्थ्य केंद्र नामकरण की मांग:मंगलूणा स्वास्थ्य केंद्र के लिए ग्रामीणों की फाइल अटकी, 1971 में शहीद हुए थे इब्राहीम खां

शहीद के नाम पर स्वास्थ्य केंद्र नामकरण की मांग:मंगलूणा स्वास्थ्य केंद्र के लिए ग्रामीणों की फाइल अटकी, 1971 में शहीद हुए थे इब्राहीम खां

सीकर : सीकर जिले के मंगलूणा स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नामकरण 1971 भारत-पाक युद्ध के शहीद इब्राहीम खां के नाम पर करने की मांग लंबे समय से लंबित है। ग्रामीणों द्वारा भेजी गई इस संबंध में फाइल को अभी तक विभागीय स्वीकृति नहीं मिली है।

शहीद इब्राहीम खां ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। उनकी शहादत को सम्मान देने के लिए यह नामकरण प्रस्तावित है।

मंगलूणा ग्राम के सभी ग्रामीणों की सहमति से शहीद इब्राहीम खां के नाम पर स्वास्थ्य केंद्र के नामकरण का प्रस्ताव जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के माध्यम से राज्य सरकार को भेजा गया था। इस संबंध में सभी आवश्यक दस्तावेजों की नियमानुसार जांच भी पूरी हो चुकी है।

हालांकि, इस प्रक्रिया में काफी समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक विभागीय स्तर पर स्वीकृति नहीं मिल पाई है। ग्रामीणों और संबंधित पक्षों ने अधिकारियों से इस प्रक्रिया में आ रही बाधाओं को दूर कर नामकरण को अतिशीघ्र पूरा करने का आग्रह किया है, ताकि शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सके।

इसी क्रम में, ग्रामीणों ने नेछवा उपखंड अधिकारी भावेश धनवत को एक ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान समदर खान, आसिफ़ खान, मंशाद ख़ान, शाहरुख़ ख़ान, फरहान, मुक़द्दर ख़ान, अबरार शब्बीर इरशाद सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles