सीकर में तिजोरी तोड़कर 4.50 लाख रुपए की चोरी:बगल के कमरे में सोता रहा परिवार, पड़ोस के युवक पर शक, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
सीकर में तिजोरी तोड़कर 4.50 लाख रुपए की चोरी:बगल के कमरे में सोता रहा परिवार, पड़ोस के युवक पर शक, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
सीकर : सीकर शहर के फतेहपुर रोड पर बीती रात एक घर से लाखों रुपए की चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने वार्ड नंबर 60 स्थित अकबरी मस्जिद के पास एक मकान में बड़ी सफाई से तिजोरी तोड़कर करीब 4 लाख 50 हजार रुपए नकद पार कर दिए। हैरान करने वाली बात यह है कि जब चोरी हुई, तब परिवार के लोग बगल के ही दूसरे कमरे में सो रहे थे। सुबह जब घरवालों की आंख खुली, तब वारदात का पता चला। पीड़ित परिवार ने पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक पर चोरी का शक जताया है।

रात 1 बजे तक उसी कमरे में था पीड़ित
कोतवाली थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित नासिर सुंडा ने बताया कि वह रात करीब 1 बजे तक उसी कमरे में लेटा हुआ था, जहां तिजोरी रखी थी। इसके बाद वह सोने के लिए घर के दूसरे कमरे में चला गया। अंदेशा है कि चोर देर रात करीब 3 से 4 बजे के बीच घर में घुसे और तिजोरी में रखे साढ़े चार लाख रुपए चुरा लिए।
सुबह 5 बजे खुला मिला दरवाजा
नासिर ने आगे बताया- सुबह करीब 5 बजे जब उसकी नींद खुली और वह तिजोरी वाले कमरे की तरफ गया, तो वहां का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो तिजोरी टूटी पड़ी थी और उसमें रखा कैश गायब था। गनीमत रही कि दूसरे कमरे में रखे सोने-चांदी के जेवरात बच गए, क्योंकि उस कमरे में परिवार के लोग सो रहे थे।
पड़ोसी युवक पर शक, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
चोरी की वारदात के बाद पीड़ित नासिर सुंडा ने कोतवाली थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। नासिर ने अपनी शिकायत में पड़ोस के ही एक युवक पर शक जाहिर करते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। सीकर कोतवाली थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया- पीड़ित की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही अकबरी मस्जिद और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। पुलिस ने पीड़ित परिवार और पड़ोसियों से भी पूछताछ शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2250287


