रानोली-शिश्युं शिविर में पट्टे जारी:तीन आवासीय पट्टे जारी, 213 को स्वास्थ्य लाभ; दो बेटियों का जन्मोत्सव मनाया
रानोली-शिश्युं शिविर में पट्टे जारी:तीन आवासीय पट्टे जारी, 213 को स्वास्थ्य लाभ; दो बेटियों का जन्मोत्सव मनाया
रानोली : रानोली और शिश्युं ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में आमजन की समस्याओं का समाधान किया गया और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही प्रदान किया गया। रानोली में तीन आवासीय पट्टे जारी किए गए, जबकि शिश्युं में भी तीन पट्टे दिए गए। दोनों शिविरों में कुल 213 लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला। हालांकि, दांतारामगढ़ की एसडीएम अमृता खंडेलवाल और नायब तहसीलदार रामनिवास बोचल्या की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही।
रानोली शिविर में याकूब अली, बरकत और कमालुद्दीन को आवासीय पट्टे जारी किए गए। राजस्व विभाग ने 12 राजस्व अभिलेखों का सुदृढ़ीकरण किया और 10 खातों का कार्य पूरा किया। इसके अतिरिक्त, चार पेंशन प्रकरणों का सत्यापन भी मौके पर ही किया गया। चिकित्सा विभाग ने 213 लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया।
शिश्युं ग्राम पंचायत में पंचायती राज विभाग ने 13 प्रकरणों का निस्तारण किया, जिनमें तीन पट्टे जारी करना शामिल था। राजस्व विभाग ने रास्ता संबंधी और अभिलेखों के सुदृढ़ीकरण से जुड़े नौ मामलों का समाधान किया।
37 किसानों को फसली ऋण का लाभ दिया
सहकारिता विभाग ने 37 किसानों को फसली ऋण का लाभ दिया। परिवहन विभाग ने नौ, विद्युत विभाग ने 11, खाद्य विभाग ने दो, सैनिक कल्याण विभाग ने तीन, महिला एवं बाल विकास विभाग ने आठ और समाज कल्याण विभाग ने एक प्रकरण का निस्तारण किया। समाज कल्याण विभाग ने एक महिला की पेंशन मौके पर ही शुरू की। जनआधार से संबंधित 11 कार्य भी शिविर में संपादित किए गए।
महिला एवं बाल विकास अधिकारी निशा के नेतृत्व में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत दो नवजात बेटियों का जन्मोत्सव मनाया गया। वहीं, सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों ने विद्युत विभाग के डीपी पोल को रास्ते से हटाने के लिए शिफ्टिंग चार्ज का भुगतान स्वीकार किया।
रानोली शिविर में प्रशासक ओंकारमल सैनी, विकास अधिकारी सुनीता कुमावत, सहायक विकास अधिकारी पूरनमल जांगिड़, ग्राम विकास अधिकारी छीतरमल यादव, समाज कल्याण विभाग के भंवरलाल गुर्जर, कनिष्ठ सहायक रेखाराम और सीडीपीओ राजेंद्र घोसल्या सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। शिश्युं शिविर में प्रशासक जयराम खोवाल और सहायक विकास अधिकारी बलवीर सिंह सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2250262


