डॉक्टर्स से मारपीट का विरोध, दो घंटे कार्य बहिष्कार:काली पट्टी बांधकर विरोध जताया, एक आरोपी हिरासत में
डॉक्टर्स से मारपीट का विरोध, दो घंटे कार्य बहिष्कार:काली पट्टी बांधकर विरोध जताया, एक आरोपी हिरासत में
नीमकाथाना : गणेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश गुर्जर पर हुए हमले के बाद डॉक्टर्स ने शुक्रवार को दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। डॉक्टर्स ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने मामले में एक नामजद आरोपी को हिरासत में लिया है।
दो घंटे प्रभावित रही ओपीडी
विरोध प्रदर्शन के कारण सुबह ओपीडी सेवाएं दो घंटे तक प्रभावित रहीं, जिससे इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा। हालांकि, आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं। डॉक्टर्स ने चेतावनी दी है कि यदि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस दौरान गणेश्वर सीएचसी, पाटन सीएचसी, चला, गुहाला और नीमकाथाना जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) भगीरथ साख और पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सुशील मान को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
बीसीएओ ने डॉक्टर्स से की बात
ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (बीसीएमओ) डॉ. भूपेंद्र सिंह शेखावत भी गणेश्वर सीएचसी पहुंचे और चिकित्सकों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और पुलिस अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।
सदर थाना प्रभारी राजेश डूडी ने जानकारी दी कि नामजद आरोपियों में से एक को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि दूसरे आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये था मामला
गुरुवार को ड्यूटी समाप्त होने के बाद क्वार्टर जा रहे शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश गुर्जर के साथ पहले गाली-गलौज की गई, फिर अस्पताल परिसर में घुसकर मारपीट की गई। हमले में उनके एक हाथ में फ्रैक्चर और दूसरे हाथ की अंगुली में चोट आई। घटना के बाद ग्रामीणों और अस्पताल स्टाफ ने सीएचसी के मुख्य गेट पर ताला लगाकर धरना दिया था, जिसे पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन के बाद समाप्त किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2250261


