आभावास शिविर में वर्षों पुराना रास्ता खुला:समझाइश के बाद खातेदारों ने 2 किमी लंबा रास्ता दिया
आभावास शिविर में वर्षों पुराना रास्ता खुला:समझाइश के बाद खातेदारों ने 2 किमी लंबा रास्ता दिया
रींगस : आभावास गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में वर्षों से बंद पड़ा एक रास्ता खुलवाया गया। उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार गुप्ता की पहल पर तहसीलदार महेश चंद्र ओला ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से समझाइश की, जिसके बाद ग्रामीणों ने चार मीटर चौड़े रास्ते के लिए जमीन उपलब्ध कराई।
उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शिविर के दौरान भगत सिंह नगर निवासी मेवाराम घायल ने एक परिवाद पेश किया था। इसमें खसरा नंबर 1495 की भूमि पर नवीन गैर मुमकिन रास्ते को खुलवाने की मांग की गई थी।
परिवाद मिलने के तुरंत बाद तहसीलदार महेश चंद्र ओला को पटवारी, गिरदावर और परिवादी के साथ मौके पर भेजा गया। अधिकारियों ने रिकॉर्ड का अवलोकन किया और आस-पड़ोस के निवासियों तथा खातेदारों से समझाइश की। मौके पर यह जानकारी सामने आई कि केवल खसरा नंबर 1495 से आंशिक राहत ही मिलेगी।
इस पर विचार-विमर्श के बाद आसपास के खातेदारों और पड़ोसियों से चर्चा की गई। इसके परिणामस्वरूप, खसरा नंबर 1495, 1504, 1503, 1/22 से होता हुआ खसरा नंबर 1716 तक बेनीवालों की ढाणी तक लगभग 2 किलोमीटर लंबा रास्ता तैयार करने का प्रस्ताव मौके पर ही बनाया गया। काश्तकारों की सहमति से यह रास्ता तैयार कर लिया गया, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया और उन्हें अनावश्यक कोर्ट-कचहरी के चक्करों से राहत मिली।
इस नए रास्ते से ढाणी मेहरियावाली, घायालावाली, एचरावाली और सिंगड़ावाली के लोगों को विशेष राहत मिलेगी। इस दौरान मेवाराम घायल, भूदाराम सैनी, खेमाराम सैनी, हरफूल, प्रहलाद, जयसिंह एचरा, भागीरथमल सिंगड़, गणेशराम घायल, उप सरपंच लक्ष्मणराम महला सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2250262


