नानुवाली बांवड़ी शिविर में सालों पुराना खाता विवाद सुलझा:सीएसडी कैंटीन सहित चार भूमि आवंटन का प्रस्ताव तैयार
नानुवाली बांवड़ी शिविर में सालों पुराना खाता विवाद सुलझा:सीएसडी कैंटीन सहित चार भूमि आवंटन का प्रस्ताव तैयार
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड की नानुवाली बांवड़ी ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। प्रशासक रमेश सैनी की अध्यक्षता और तहसीलदार सुनील कुमार मिल और सह प्रभारी महादेव काजला की देखरेख में हुए इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनीं और कई प्रकरणों का मौके पर ही निपटारा किया।
शिविर प्रभारी तहसीलदार सुनील कुमार ने बताया कि पंचायत राज विभाग ने चार महत्वपूर्ण भूमि आवंटन प्रस्ताव तैयार किए हैं। इनमें कचरा संग्रहण केंद्र, ग्राम सेवा सहकारी समिति के भवन और गोदाम, उप स्वास्थ्य केंद्र और खसरा संख्या 496 में सीएसडी कैंटीन के लिए 0.50 हेक्टेयर भूमि आवंटन के प्रस्ताव शामिल हैं।
राजस्व विभाग ने दो खाता विभाजन प्रकरणों का निपटारा किया, जबकि आठ नाम दुरुस्तीकरण और पांच नामांतरण प्रकरणों का समाधान किया गया। तहसीलदार सुनील मिल ने जानकारी दी कि गुरुदयाल, हीरालाल और फूलचंद बेटा चिमनाराम का संयुक्त खाता लंबे समय से विवादित था।

आपसी सहमति न बन पाने के कारण खाताधारक कई सालों से परेशान थे और पिछले चार शिविरों में भी इसका समाधान नहीं हो पाया था। ग्रामीण सेवा शिविर में समझाइश और आपसी सहमति के बाद यह सालों पुराना खाता विभाजन का मामला सुलझा दिया गया, जिससे संबंधित परिवारों को बड़ी राहत मिली।
प्रशासक रमेश सैनी ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से जल जीवन मिशन के तहत गांव में अधूरी पड़ी पाइपलाइन को पूरा करवाने और बिछाई जा चुकी पाइपलाइन से नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने बताया कि पेयजल व्यवस्था सुचारू न होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
महिला और बाल विकास विभाग द्वारा सात गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म संपन्न कराई गई और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी करवाया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने आमजन के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए समस्याओं का समाधान किया।
इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र जांगिड़, रामवतार गुर्जर, पटवारी रिंकू सैनी, गिरदावर राकेश कुमार, पीएचईडी की कनिष्ठ अभियंता ऋचा धवन, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी सौरभ पाण्डला, विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता अशोक कुमार, सोसायटी व्यवस्थापक विक्रम सिंह, एलडीसी रामजीलाल, मुकेश कंवर आरपी राजीविका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2250121

