जन्मदिन पर ही नेवी जवान कुलदीप दिवाच को दी गई अंतिम विदाई
सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, तीन किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन
सूरजगढ़ : झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ क्षेत्र के घरडू गांव निवासी भारतीय नौसेना के जवान कुलदीप दिवाच (27) का शुक्रवार को सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। संयोग यह रहा कि जिस दिन उनका जन्मदिन था, उसी दिन उन्हें अंतिम विदाई दी गई। सूरजगढ़ थाने से उनके पैतृक गांव तक करीब तीन किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसके बाद श्मशान घाट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। दोपहर करीब एक बजे उनके बड़े भाई प्रदीप ने मुखाग्नि दी।
कुलदीप दिवाच भारतीय नौसेना में लीडिंग एयर ऑर्डनेंस मैकेनिक (एलएओएम) के पद पर कार्यरत थे और मुंबई स्थित आईएनएस शिकरा पर तैनात थे। 6 जुलाई की सुबह वह स्कूटी से ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी में एक पेड़ टूटकर उनके ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान 9 जुलाई को मुंबई में उनका निधन हो गया।
तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
शुक्रवार सुबह निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान रास्ते भर सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, स्कूली विद्यार्थी और बड़ी संख्या में आमजन ने वीर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। गांव पहुंचने पर पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए रखी गई। जैसे ही पार्थिव शरीर घर पहुंचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां, पत्नी और बड़े भाई की आंखें नम हो गईं। 18 माह की मासूम बेटी को भी पिता के अंतिम दर्शन कराए गए। पत्नी बार-बार उन्हें वापस लौट आने की गुहार लगाती रही और बेसुध हो गई।
सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित श्मशान घाट तक नेवी बैंड के साथ अंतिम यात्रा निकाली गई। वहां भारतीय नौसेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अपने साथी को अंतिम सलामी दी। इसके बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित किए। इस दौरान सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार, विधायक पितराम सिंह काला, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुरेश कुमार जांगिड़, भाजपा नेता राजेश दहिया, सूरजगढ़ प्रधान बलवान सिंह पूनिया, डीएसपी विकास धींधवाल, थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा मौजूद रहे। इसके बाद दोपहर करीब 1 बजे भाई प्रदीप ने मुखाग्नि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
जन्मदिन पर ही अंतिम विदाई
सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार ने बताया कि 10 जुलाई को ही कुलदीप दिवाच का जन्मदिन था। इसी दिन उनका भारतीय नौसेना में चयन हुआ था और संयोगवश उसी दिन उनका अंतिम संस्कार भी हुआ। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र को वीर जवान की देशसेवा पर गर्व है।
2018 में नौसेना में हुए थे भर्ती
10 जुलाई 1999 को जन्मे कुलदीप दिवाच वर्ष 2018 में भारतीय नौसेना में भर्ती हुए थे। वे आईएनएस शिकरा पर लीडिंग एयर ऑर्डनेंस मैकेनिक के रूप में तैनात थे और नौसेना के विमानन विभाग में विमानों के हथियारों एवं गोला-बारूद के रखरखाव की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
कुलदीप दिवाच अपने पीछे माता सुभीता देवी, पत्नी, 18 माह की पुत्री और बड़े भाई प्रदीप को छोड़ गए हैं। उनके बड़े भाई भारतीय वायुसेना में कार्यरत हैं। वीर जवान की अंतिम विदाई में उमड़े जनसैलाब ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।
देखें तिरंगा यात्रा से जुड़ी PHOTOS

















देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2250181

