चरस तस्करी मामले में आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर
रींगस पुलिस व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई, तस्करी नेटवर्क के बारे में पूछताछ जारी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार
जाजोद : अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ की गई कार्रवाई में 340 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी को गुरुवार को रींगस एसीजेएम न्यायालय में पेश किया गया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। गौरतलब है कि रींगस पुलिस एवं डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नवलगढ़ निवासी आशीष गोदारा को रींगस मिल तिराहे पर स्थित डी कॉट शोरुम से 340 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त, सप्लाई चेन तथा इस कारोबार से जुड़े अन्य तस्करों के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी पहले भी ऐसे मामलों में शामिल रहा है या नहीं तथा उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या है।
मामले की जांच जाजोद थानाधिकारी गिरधारी लाल कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक भी पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2248265

