[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किशोरपुरा में डॉ. संदीप शर्मा को श्रद्धांजलि, ग्रामीणों की आंखें हुईं नम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

किशोरपुरा में डॉ. संदीप शर्मा को श्रद्धांजलि, ग्रामीणों की आंखें हुईं नम

किशोरपुरा में डॉ. संदीप शर्मा को श्रद्धांजलि, ग्रामीणों की आंखें हुईं नम

उदयपुरवाटी : किशोरपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित अटल सेवा केंद्र परिसर में गुरुवार को एसएमएस अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ स्वर्गीय डॉ. संदीप शर्मा को सर्व समाज के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

श्रद्धांजलि सभा में समाजसेवी सुरेश मीणा किशोरपुरा और सरपंच मोहनलाल सैनी ने कहा कि डॉ. संदीप शर्मा सेवा, सादगी और मानवीय संवेदनाओं की मिसाल थे। वे हर जरूरतमंद की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। ग्रामीणों ने भावुक होकर कहा कि “डॉ. संदीप यदि जीवित रहते तो वर्षों तक समाज की सेवा करते।”

वक्ताओं ने कहा कि डॉ. शर्मा चिकित्सा सेवा के साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते थे और अपने मिलनसार स्वभाव से सभी के प्रिय थे। वे गुड़ा निवासी वैद्य श्रवण कुमार जोशी के दामाद थे।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में श्रीराम कुमावत, नरेश कुमावत, ओमप्रकाश मीणा, हरचंद मेघवाल, राहुल शर्मा, मयंक शर्मा, हरिराम सैनी, गंगाधर सैनी, बजरंग सिंह तंवर, बंटी सैन, शंकर सिंह शेखावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं सर्व समाज के लोग मौजूद रहे।

Related Articles