रामदेवरा स्टैंड मोहल्ले में दूषित पेयजल आपूर्ति:15 दिन से आ रहा बदबूदार पानी, जलदाय विभाग पर लापरवाही का आरोप
रामदेवरा स्टैंड मोहल्ले में दूषित पेयजल आपूर्ति:15 दिन से आ रहा बदबूदार पानी, जलदाय विभाग पर लापरवाही का आरोप
नवलगढ़ : नवलगढ़ के रामदेवरा बस स्टैंड के पास स्थित रामदेवरा स्टैंड मोहल्ले में पिछले 15 दिनों से गंदे और बदबूदार पेयजल की आपूर्ति हो रही है। इससे स्थानीय लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। निवासियों का कहना है कि जलदाय विभाग की ओर से आपूर्ति किया जा रहा पानी इतना दूषित और दुर्गंधयुक्त है कि उसे पीने के साथ-साथ नहाने और कपड़े धोने के लिए भी इस्तेमाल करना मुश्किल हो गया है।
मोहल्लेवासियों के अनुसार, पानी से तेज बदबू आने के कारण उन्हें पीने के लिए बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है। इसके चलते घरों के दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। लोगों ने आशंका जताई है कि दूषित पानी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को मौखिक और लिखित शिकायतें दी जा चुकी हैं। विभाग की शिकायत प्रणाली पर भी शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2248240

