बोलेरो और कार में भिड़ंत, 12 स्कूली बच्चे घायल:हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, हॉस्पिटल पहुंचे परिजन
बोलेरो और कार में भिड़ंत, 12 स्कूली बच्चे घायल:हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, हॉस्पिटल पहुंचे परिजन
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ थाना क्षेत्र में कासनी स्थित सूरदास की ढाणी के पास गुरुवार को स्कूल की बोलेरो और दूसरी गाड़ी के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में निजी स्कूल के 10 से 12 बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल (सीएचसी) की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।


जाखोद और सूरदास की ढाणी के हैं अधिकांश बच्चे
जानकारी के अनुसार, स्कूल की बोलेरो बच्चों को लेकर जा रही थी, इस दौरान सूरदास की ढाणी के पास हादसा हो गया। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों में जाखोद और सूरदास की ढाणी के रहने वाले हर्ष (8), अनुराग (8), प्रशीद (6), आयुष्मान (7), बिशन (6), लतिका (11), मुकेश (12), आशीष (8), वंशिका (6), लाडो (4) और सीधी (7) शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंचे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2248251

