113वें दिन भी जारी रहा भोपालगढ़ का धरना, मांगों के समाधान की उठाई आवाज
113वें दिन भी जारी रहा भोपालगढ़ का धरना, मांगों के समाधान की उठाई आवाज
खेतड़ी : क्षेत्रीय जनसेवा समिति के बैनर तले भोपालगढ़ ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों का विभिन्न जनहित मांगों को लेकर धरना गुरुवार को लगातार 113वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी खेतड़ी ट्रस्ट की ओर से दर्ज मुकदमे वापस लेने, सती माता के आम रास्ते पर लगाए गए गेट को हटाने तथा अभयारण्य से आने वाले जंगली जानवरों के हमलों में मारे गए पालतू पशुओं का उचित मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।
धरने की अध्यक्षता शंकर सेन ने की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र मांगों का समाधान करने की मांग की।
धरने में गोकुलचंद सैनी, गजेंद्र पारीक, श्याम सिंह, रामेश्वर लाल, हरिराम, कृष्ण कुमार, मुकेश बनेटीवाल, शंकर लाल सेन, चंद्रपाल शर्मा, भूपेंद्र सिंह सोढ़ा, महावीर कुमावत सहित ग्रामीण और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2248162


