संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान: चूरू में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक
संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान: चूरू में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान कांग्रेस के सह प्रभारी चिरंजीव राव ने गुरुवार को चूरू के वीर तेजा भवन में ‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत संगठनात्मक बैठक को संबोधित किया। बैठक में शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस, जिला कार्यकारिणी, अग्रिम संगठनों, वार्ड व ग्राम पंचायत अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चिरंजीव राव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार स्थानीय निकाय और पंचायती राज चुनाव टालकर लोकतांत्रिक परंपराओं की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की नीतियों को जनता तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
फतेहपुर विधायक एवं जिला प्रभारी हाकम अली खान ने कहा कि चुनाव नहीं होने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल ने बताया कि ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर संगठन विस्तार का कार्य पूरा कर लिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव प्रद्युम्न सिंह ने महंगाई, बेरोजगारी और अपराध जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान तेज करने की अपील की। कार्यक्रम में कई कांग्रेस नेताओं ने विचार रखे तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों इंद्रचंद प्रजापत और महेंद्र प्रजापत का कांग्रेस में स्वागत किया। बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रेस वार्ता कर विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखा।
इस अवसर पर चिरंजीव राज, हाकम अली खान, प्रधुमन सिंह, मनोज मेघवाल, भीमराज जाखड का असलम खां रतननगर, शिवकुमार शर्मा, आरिफ रिसालदार, संजय भाटी, नरपत रोलण, शाहरूख खान, अजीज खान, असलम खां मोयल, अशोक पंवार, सोयल खान डीके, जयचंद मेघवाल, जंगशेर खां भुवाण, बुल्लेशाह, श्रवण बसेर, किशनाराम बाबल, विनोद खटीक, अज्जू लुहार, अली मो भाटी, चंदनमल मेघवाल, शेरखां मलखाण, कुरडाराम भाकर, विकास मील, रामचन्द्र सुण्डा, जाफर खां जोईया, शंकर चंदेलिया, इस्लाम खान, भरत सिंह, तोफिक खान, इस्माईल भाटी, नौमान सयैद, महबूब खान नसवान, समीउल्लाह, तारिख नागौरी, इनायत खां, द्वारा साफा, श्योल व माला पहनाकर स्वागत किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2247977


