देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नई दिल्ली में आयोजित मीडिया एवं संचार अधिकारियों के तृतीय राष्ट्रीय सम्मेलन में मीडिया प्रबंधन, साइबर सुरक्षा, डीपफेक और भ्रामक सूचनाओं से निपटने पर विस्तृत मंथन हुआ। सम्मेलन में चूरू के जिला जनसंपर्क अधिकारी सूर्यकांत कुमावत ने भी भाग लिया।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अधिकारियों से सोशल मीडिया पर फैलने वाली गलत सूचनाओं के प्रति सतर्क रहने और तथ्य आधारित जानकारी समय पर जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं निर्वाचन आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने एआई, डीपफेक और सिंथेटिक कंटेंट के जरिए फैलाए जा रहे भ्रम का प्रभावी जवाब देने पर जोर दिया।
सम्मेलन में निर्वाचन आयोग के ECINET एप की विशेषताओं की जानकारी दी गई। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से मतदाता पंजीकरण, ई-ईपीआईसी डाउनलोड, शिकायत निवारण और मतदाता सूची से जुड़ी कई सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही चुनावी संचार रणनीति, मीडिया प्रबंधन, युवा मतदाताओं से संवाद और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े व्यावहारिक सत्र भी आयोजित किए गए।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us