लाडनूं रोड पर 2–3 फीट जलभराव, प्रशासनिक खींचतान से जनता परेशान
लाडनूं रोड पर 2–3 फीट जलभराव, प्रशासनिक खींचतान से जनता परेशान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
सुजानगढ़ : शहर के डीएसपी कार्यालय के आगे लाडनूं रोड पर करीब 500 मीटर क्षेत्र में दो से तीन फीट तक जलभराव होने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। पानी भरने के कारण पैदल आवागमन लगभग ठप हो गया है, जबकि दुपहिया और चौपहिया वाहन चालक आए दिन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि चूरू और डीडवाना-कुचामन जिलों की सीमा पर स्थित होने के कारण प्रशासनिक जिम्मेदारी को लेकर खींचतान जारी है, जिसका खामियाजा आम जनता और स्थानीय व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने समस्या के स्थायी समाधान की मांग करते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपील की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2245710

