[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डुलानिया गांव में ‘पानी नहीं तो वोट नहीं’ का ऐलान:ग्रामीणों ने पंचायत पर लगाया पक्षपात का आरोप, 40 घरों में 6 माह से पानी नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

डुलानिया गांव में ‘पानी नहीं तो वोट नहीं’ का ऐलान:ग्रामीणों ने पंचायत पर लगाया पक्षपात का आरोप, 40 घरों में 6 माह से पानी नहीं

डुलानिया गांव में 'पानी नहीं तो वोट नहीं' का ऐलान:ग्रामीणों ने पंचायत पर लगाया पक्षपात का आरोप, 40 घरों में 6 माह से पानी नहीं

पिलानी : पिलानी ब्लॉक की ग्राम पंचायत डुलानिया में पेयजल संकट गहरा गया है। पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने अब ‘पानी नहीं तो वोट नहीं’ का ऐलान किया है। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आने वाले हर चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे।

ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत पर पक्षपात का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सरकारी बोरवेल से पानी का वितरण निष्पक्ष तरीके से नहीं हो रहा है। कुछ लोगों ने बोरवेल पर कब्जा कर लिया है और केवल अपने चहेते लोगों तक ही पानी पहुंचा रहे हैं।

इस कारण पिछले करीब छह महीनों से क्षेत्र के 30 से 40 घरों में पीने के पानी की एक बूंद तक नहीं पहुंची है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पहले भी ग्राम विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर पानी की सुचारू व्यवस्था की मांग की थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब उन्होंने सरपंच को भी शिकायत पत्र सौंपकर सरकारी बोरवेल से सभी घरों में समान रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

क्षेत्र की महिलाओं ने बताया- कई महीनों से उन्हें महंगे दामों पर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। उनका कहना है कि महंगाई के दौर में बार-बार टैंकरों पर खर्च करना उनके लिए आर्थिक बोझ बन गया है। उन्होंने प्रशासन और पंचायत पर अनदेखी का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन तेज करेंगे। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले में हस्तक्षेप की मांग करने की बात कही है।

Related Articles