खेतड़ीनगर में सुरक्षा पखवाड़े के तहत 101 हेलमेट वितरित, वाहन चालकों को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ
खेतड़ीनगर में सुरक्षा पखवाड़े के तहत 101 हेलमेट वितरित, वाहन चालकों को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ
खेतड़ी नगर : सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत खेतड़ीनगर में सामाजिक सरोकार से जुड़ा प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। भामाशाह एवं निकिता ज्वेलर्स के मालिक प्रीतम शर्मा की पहल पर 101 मोटरसाइकिल चालकों को निशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और हेलमेट के नियमित उपयोग के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री पूनम धर्मपाल गुर्जर रहीं। खेतड़ीनगर थाना प्रभारी (सीआई) राकेश यादव के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हेलमेट वितरण के साथ सभी दोपहिया वाहन चालकों को हमेशा हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हेलमेट केवल कानूनी औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का सबसे प्रभावी सुरक्षा कवच है। सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर लगने वाली गंभीर चोटों से बचने के लिए प्रत्येक दोपहिया वाहन चालक को गुणवत्तापूर्ण हेलमेट का नियमित उपयोग करना चाहिए।
भामाशाह प्रीतम शर्मा ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं मुख्य अतिथि पूनम धर्मपाल गुर्जर ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रम लोगों में सुरक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। सीआई राकेश यादव ने भी यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट पहनने की अपील की।
कार्यक्रम में धर्मा पहलवान, प्रताप सिंह, राजेश सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी ने प्रीतम शर्मा की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए इसे सड़क सुरक्षा के प्रति समाज को जागरूक करने वाला सराहनीय प्रयास बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2242279


