देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : शहर के राधाकिशनपुरा क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब बच्चों को लेकर जा रही मेट्रिक्स स्कूल की बस का एक टायर सड़क पर बने गड्ढे में धंस गया। बस में करीब 40 से 50 स्कूली बच्चे सवार थे। चालक की सूझबूझ से बस अनियंत्रित होने से बच गई और सभी बच्चे सुरक्षित रहे।
जानकारी के अनुसार राधाकिशनपुरा क्षेत्र में हाल ही में सड़क चौड़ीकरण के बाद सीवरेज और जलदाय विभाग की पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया गया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाइपलाइन डालने के बाद गड्ढों को सही तरीके से नहीं भरा गया, जिससे सड़क कमजोर हो गई।
सोमवार सुबह जब मेट्रिक्स स्कूल की बस बच्चों को लेकर गुजर रही थी, तभी सड़क धंसने से बस का एक टायर गड्ढे में फंस गया। चालक ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए बस को संभाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और जिला प्रशासन, जलदाय विभाग तथा नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी सड़क धंसने और गड्ढों के कारण कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग स्थायी समाधान नहीं कर रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने, गड्ढों को सुरक्षित तरीके से भरने तथा लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us