[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एसएमएस अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ स्व. डॉ संदीप शर्मा को नेवरी में दी श्रद्धांजलि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एसएमएस अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ स्व. डॉ संदीप शर्मा को नेवरी में दी श्रद्धांजलि

एसएमएस अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ स्व. डॉ संदीप शर्मा को नेवरी में दी श्रद्धांजलि

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां

चंवरा : नेवरी गांव स्थित दरबार जोड़ी में रविवार को एसएमएस अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ स्व. डॉ संदीप शर्मा किशोरपुरा की याद में ग्रामीणों ने एक श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन रखा।लोगो ने उनके फोटो चित्र पर पुष्प अर्पित किए।।वक्ताओं ने कहा कि डॉ संदीप शर्मा एक बेहद नेक इंसान थे। वो चिकित्सा के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि हर एक काम में लोगो के काम आते थे।

उनका जाना इस इलाके के लिए बड़ी क्षति है। भक्तमाल के नामचीन ब्रह्मलीन सिद्ध संत देवादास महाराज के जयकारों के साथ उनकी आत्मा की शांति के लिए भी प्रार्थना की गई। भक्त सुरेश मीणा किशोरपुरा ने कहा कि इनके दादा गुरु एक संत तुल्य व्यक्ति थे उन्होंने जीवन पर्यंत भगवान का नाम लिया। गुड़ा के नामचीन वेद्य श्रवण कुमार जोशी के डॉ संदीप दामाद थे। गत दिनों जयपुर में डॉ संदीप का आकस्मिक निधन हो गया था।

इस अवसर पर सुरेश मीणा किशोरपुरा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अरविन्द कुमार मेघवाल, मनीष नेवरी पंच, तेजपाल सैनी,श्रीराम गुड़ा,प्रकाश मीणा गुड़ा, रघुवीर मीणा गुड़ा, महावीर प्रसाद सैनी, व्याख्याता जुगल किशोर सैनी, गोवर्धन सैनी, पूर्व पंच दुर्गा प्रसाद सैनी, महावीर सैनी, नरसिंह शेखावत, शीशराम सैनी, चौथमल सैनी, नानूराम सैनी, पूर्व पंच घासीराम सैनी पूरणमल सैनी, मदन सैनी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Articles