[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीलवा में 7 जुलाई को ग्रामीण सेवा शिविर:अटल सेवा केंद्र पर सभी विभागों की सेवाएं मिलेंगी, ग्रामीणों से पहुंचने की अपील


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बीलवा में 7 जुलाई को ग्रामीण सेवा शिविर:अटल सेवा केंद्र पर सभी विभागों की सेवाएं मिलेंगी, ग्रामीणों से पहुंचने की अपील

बीलवा में 7 जुलाई को ग्रामीण सेवा शिविर:अटल सेवा केंद्र पर सभी विभागों की सेवाएं मिलेंगी, ग्रामीणों से पहुंचने की अपील

खेतड़ी : झुंझुनूं जिला कलेक्टर के निर्देश पर खेतड़ी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बीलवा स्थित अटल सेवा केंद्र में 07 जुलाई 2026 को ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ ग्राम स्तर पर उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। यह आयोजन 10 जून 2026 को हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस में प्राप्त दिशा-निर्देशों और उपखंड अधिकारी खेतड़ी के पत्र क्रमांक-52 दिनांक 10 जून 2026 की पालना में किया जा रहा है।

शिविर में राजस्व, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, पशुपालन, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (पीएचईडी), ऊर्जा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, शिक्षा, श्रम, वन, सार्वजनिक निर्माण (पीडब्ल्यूडी), जल संसाधन, परिवहन, सहकारिता, आयोजना, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा, सैनिक कल्याण तथा आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे। ग्रामीण अपनी शिकायतों, आवेदनों और आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

प्रशासक मुनेश रावत ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का लक्ष्य आमजन को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ गांव में ही प्रदान करना है, साथ ही उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है। उन्होंने ग्राम पंचायत बीलवा के सभी ग्रामीणों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

ग्राम विकास अधिकारी राकेश कुमार ने जानकारी दी कि शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर मौजूद रहेंगे, जिससे ग्रामीणों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राजस्व, पेंशन, जन आधार, खाद्य सुरक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, पेयजल और बिजली जैसे विभागों से संबंधित कार्यों का यथासंभव मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने सभी ग्रामीणों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया।

Related Articles