[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में कार्रवाई की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में कार्रवाई की मांग

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में कार्रवाई की मांग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए एक व्यक्ति के कथित आपत्तिजनक बयानों के विरोध में पुतला दहन किया तथा महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष उस्मान पठान ने बताया कि पश्चिम बंगाल निवासी नाजिया इलाही पर पैगंबर मोहम्मद साहब एवं इस्लाम धर्म के संबंध में सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बयानों से मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार से मामले में कानून के अनुसार शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की।

सामाजिक संगठन मुस्लिम न्याय मंच के अध्यक्ष इमरान बड़गुजर ने कहा कि किसी भी धर्म के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती है। उन्होंने मांग की कि ऐसे मामलों में संविधान और कानून के तहत प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी धर्म या धार्मिक व्यक्तित्व के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का साहस न कर सके।

जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला संगठन महासचिव सलीम सैयद ने कहा कि समाज में सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने के लिए नफरत फैलाने वाले बयानों पर सख्त कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने संबंधित सोशल मीडिया खातों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान अब्दुल लतीफ खानजादा, जाकिर रंगरेज, सलीम सैयद, तौफीक पठान ,शब्बीर गहलोत, मास्टर यूनुस भाटी, वसीम, अकरम खान, हसन लुहा,र मुबारिक रंगरेज, इश्तियाक कुरेशी, जाहिद, सैयद, मुंशी खान, इकबाल अली, सिकंदर अली, आसिफ अली खत्री सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles