[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिशियां में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर संगोष्ठी, वृक्षारोपण व संगठनात्मक बैठक आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिशियां में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर संगोष्ठी, वृक्षारोपण व संगठनात्मक बैठक आयोजित

शिशियां में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर संगोष्ठी, वृक्षारोपण व संगठनात्मक बैठक आयोजित

झुंझुनूं : कुलोद ग्रामीण मंडल के शिशियां गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक बैठक के साथ जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को याद करते हुए राष्ट्रसेवा और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कार्यकर्ताओं के प्रमाणपत्र भी तैयार कर वितरित किए गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने यमुना जल समझौते के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार भी व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अनुपम जाखड़, मंडल महामंत्री बाबूलाल माहिच, सतीश खीचड़, जसवंत कड़वासरा, संजीव कुल्हरी, अनूप महला, सुरेश गुर्जर, गणेश सिंह शेखावत, कल्याण सिंह शेखावत, उमेद, विमल कुमार, अमरचंद भूरिया, विकास रेप्सवाल, अरविंद कड़वासरा, गोपाल सिंह, विजय डांगी, महावीर सिंह डांगी, सुभाष खैरवा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles