डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपाइयों ने किया पौधारोपण
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपाइयों ने किया पौधारोपण
चिड़ावा : शहर के रेलवे स्टेशन स्थित बूथ संख्या 240 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा युवा नेता राजेश दहिया ने डॉ. मुखर्जी के जीवन एवं राष्ट्र सेवा के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से उनकी नीतियों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमी बीरबल सिंह चौहान का साफा, माला और दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। इसके बाद अरड़ावतिया मोक्षधाम में पीपल एवं बरगद के पौधे लगाकर पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष मनीष वर्मा ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा एवं बीरबल सिंह चौहान रहे। इस दौरान डॉ. बी.एल. वर्मा, मदन डारा, राजेश वर्मा, पवन शर्मा, रजनीकांत मिश्रा, मुकेश जालंधरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2241482


