डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का देश निर्माण में अहम योगदान: ढूकिया
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का देश निर्माण में अहम योगदान: ढूकिया
मण्डावा : ग्राम दुराना में भाजपा नेता प्यारेलाल ढूकिया के नेतृत्व में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर ढूकिया ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और भारतीय मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि “दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे” का नारा देकर डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया और देश निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान निभाया। कार्यक्रम में उदय सिंह राठौड़, किशोर सिंह राठौड़, मूलसिंह राठौड़, प्रेम सिंह राठौड़, नंदलाल मीणा, रोहिताश झाझड़िया, योवन सिंह शेखावत, दलिप सिंह राठौड़, संतकुमार सिंह राठौड़, रहेन्द्र सिंह राठौड़, अर्जुनराम तेतरवाल, सज्जनसिंह राठौड़, रामप्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2241535

