सादुलपुर झुग्गी बस्ती में पहली बार पेयजल पाइपलाइन:कार्य शुरू, देवेंद्र झाझड़िया ने मॉडल बस्ती बनाने का किया ऐलान
सादुलपुर झुग्गी बस्ती में पहली बार पेयजल पाइपलाइन:कार्य शुरू, देवेंद्र झाझड़िया ने मॉडल बस्ती बनाने का किया ऐलान
सादुलपुर : सादुलपुर के वार्ड संख्या 13 स्थित झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में सोमवार को पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया। भारतीय पैरा ओलंपिक अध्यक्ष और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र झाझड़िया ने इस कार्य का शुभारंभ किया। इस परियोजना से बस्ती के लोगों का सालों पुराना इंतजार खत्म होने की उम्मीद है।
झाझड़िया ने इस अवसर पर बस्ती को ‘मॉडल बस्ती’ के रूप में विकसित करने का लक्ष्य बताया। उन्होंने कहा कि पेयजल पाइपलाइन की शुरुआत पहला कदम है और एडवोकेट गायत्री पूनिया से आवश्यकताओं की जानकारी लेकर जल्द ही बस्ती को मॉडल बस्ती बनाया जाएगा। उन्होंने मौके पर ही लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से बातचीत की।

बस्तीवासियों ने झाझड़िया से दो पानी के टैंकर नियमित रूप से उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर झाझड़िया ने तीन टैंकर पानी उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने बस्ती में स्ट्रीट लाइटें लगवाने और सार्वजनिक शौचालय का निर्माण जल्द कराने का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने झाझड़िया का स्वागत किया। झाझड़िया ने बस्तीवासियों से बच्चों की शिक्षा पर जोर देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बस्ती का हर बच्चा सरकारी स्कूल में पढ़ने जाए, क्योंकि इन्हीं बच्चों में भविष्य के अधिकारी, नेता और खिलाड़ी निकलेंगे।

कार्यक्रम के अंत में देवेंद्र झाझड़िया ने बच्चों और बस्तीवासियों को लड्डू वितरित किए। इस अवसर पर भाजपा नेता जोगेंद्र झाझड़िया, प्रमोद पूनिया, विनोद पूनिया, कृष्ण जांगिड़, सावरमल जांगिड़, संजय ख्यालियां सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बस्तीवासियों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी कृष्ण छाबा का भी आभार जताया

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2241469

