सुजानगढ़ आगमन पर बीजेपी प्रदेश महामंत्री का स्वागत:कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने और जनहित में काम का आह्वान
सुजानगढ़ आगमन पर बीजेपी प्रदेश महामंत्री का स्वागत:कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने और जनहित में काम का आह्वान
सुजानगढ़ : बीजेपी प्रदेश मंत्री अजीत मांडन के सुजानगढ़ आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजय चौहान के नया बास स्थित आवास पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पार्टी व संगठन की मजबूती, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
मांडन ने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने संगठन को और सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान मांडन का स्वागत किया गया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला मंत्री पवन माहेश्वरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष वैद्य भंवरलाल शर्मा, पूर्व वाइस चैयरमैन गणेश मंडावरिया, नरेंद्र प्रजापत, प्रेम स्वामी, पुसादास स्वामी, पूर्व जिलामंत्री सुमन सामरिया, रेवंतमल, भाजयुमो जिला प्रवक्ता विश्वदीपक काछवाल, मनीष बिजारणियां, एडवोकेट राकेश जांगिड़, कृष्णगोपाल कुमावत, गौतम बागडा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2241469

