गुढ़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 भारी वाहन जब्त:सीमेंट कंपनी से जुड़े 11 ट्रेलर शामिल, सड़क हादसों के बाद एक्शन
गुढ़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 भारी वाहन जब्त:सीमेंट कंपनी से जुड़े 11 ट्रेलर शामिल, सड़क हादसों के बाद एक्शन
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी पुलिस ने सड़क हादसों के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 भारी वाहन जब्त किए हैं। इनमें एक सीमेंट कंपनी से जुड़े 11 ट्रेलर और एक सीमेंट बल्कर शामिल हैं। यह कार्रवाई गोठड़ा स्थित सीमेंट फैक्ट्री से जुड़े भारी वाहनों के कारण लगातार हो रहे हादसों के मद्देनजर की गई है।
थाना प्रभारी गौरव प्रधान शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चंवरा पुलिस चौकी के सामने विशेष जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान कई वाहनों में ओवरलोडिंग, यातायात नियमों का उल्लंघन, आवश्यक दस्तावेजों की कमी और लापरवाही से वाहन चलाने जैसी अनियमितताएं पाई गईं।
नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सभी संबंधित वाहनों को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। बताया गया कि ये वाहन सीमेंट फैक्ट्री से सीमेंट, सीमेंट बनाने का केमिकल क्लिंकर और अन्य सामग्री लेकर गुड़गांव-खुशखेड़ा की ओर जा रहे थे।
वाहनों की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत
गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों के दौरान सीमेंट से जुड़े वाहनों की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो चुकी है। इन हादसों के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त था। ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री से निकलने वाले कई ट्रेलर और डंपर ओवरलोड होकर चलते हैं और चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हैं, जिससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे भारी वाहनों के संचालन में सुधार होगा और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2243103


