मौलाना अबुल कलाम आज़ाद एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न, शिक्षा की गुणवत्ता और संस्थान के विकास पर हुआ मंथन
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न, शिक्षा की गुणवत्ता और संस्थान के विकास पर हुआ मंथन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित उस्मानाबाद कॉलोनी में मौलाना अबुल कलाम आज़ाद एजुकेशनल इंस्टीट्यूट भवन में संस्था अध्यक्ष आजम अली खान पितीसर की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक पूर्व निर्धारित एजेंडे पर चर्चा, संस्थान के विकास कार्यों की समीक्षा तथा भवन निरीक्षण के उद्देश्य से आयोजित की गई। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण, सकारात्मक एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।
बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारियों, आधुनिक तकनीकी संसाधनों के उपयोग तथा संस्थान में अनुशासन बनाए रखने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने संस्थान की प्रगति के लिए अपने-अपने सुझाव दिए तथा सभी निर्णय आपसी सहमति से लिए गए।

इस दौरान बैठक में आए सदस्यों की विभिन्न जिज्ञासाओं एवं गलतफहमियों का समाधान करते हुए संस्थान की गतिविधियों और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके बाद सभी ने निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया तथा पुस्तकालय एवं छात्रावास का भ्रमण कर अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद भी किया। सदस्यों ने संस्थान में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की सराहना की।
बैठक में सलीम खान दिलावरखानी, वली मोहम्मद खान, इनायत खान, हबीब खान, रिजवान खान, मैनुदीन खान, शमशेर भालू खान, अब्बास खान (एमएम ताड़ सेंटर), अख्तर खान रूकनखानी, महबूब खान, एडवोकेट जावेद खान, पार्षद अजीज खान, मकसूद खान बबलू, युसूफ खान, मुंशी खान चायल, गुलशन खान, आरिफ खान, डॉ. गफ्फार खान, अकरम खान, अयूब खान चायल, तौफीक खान सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान अब्बास खान (एमएम ताड़ सेंटर) ने संस्थान के निर्माण कार्य एवं संचालन की सराहना करते हुए 21 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की।
कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव मोहम्मद अली पठान ने किया। अंत में संस्था अध्यक्ष आजम अली खान पितीसर ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संस्थान के उज्ज्वल भविष्य और आपसी सहयोग को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2240523


