[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एलडीसी परीक्षा के दौरान उस्मानाबाद कॉलोनी की मस्जिद बनी मानवता का केंद्र, परीक्षार्थियों के परिजनों के लिए खोले गए द्वार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एलडीसी परीक्षा के दौरान उस्मानाबाद कॉलोनी की मस्जिद बनी मानवता का केंद्र, परीक्षार्थियों के परिजनों के लिए खोले गए द्वार

एलडीसी परीक्षा के दौरान उस्मानाबाद कॉलोनी की मस्जिद बनी मानवता का केंद्र, परीक्षार्थियों के परिजनों के लिए खोले गए द्वार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : एलडीसी भर्ती परीक्षा के दौरान जिला मुख्यालय स्थित उस्मानाबाद कॉलोनी में ऑल युवा मुस्लिम सेवा संस्थान ने सांप्रदायिक सौहार्द और मानवता की मिसाल पेश करते हुए परीक्षार्थियों के साथ आए परिजनों के लिए मस्जिद परिसर के द्वार खोल दिए। परीक्षा केंद्र नवज्ञान ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निकट स्थित मस्जिद में अभिभावकों के लिए आराम, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई।

संस्थान के जिलाध्यक्ष संजय खान घाघू ने बताया कि परीक्षा के दौरान दूर-दराज़ से बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों के साथ आते हैं और तेज गर्मी में घंटों बाहर इंतजार करना पड़ता है। उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए मस्जिद परिसर में ठंडा पेयजल, कूलर, पंखे, दरी और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई, ताकि सभी लोग आराम से समय व्यतीत कर सकें।

उन्होंने बताया कि यह सेवा बिना किसी भेदभाव के सभी समुदायों के लोगों के लिए उपलब्ध कराई गई। मस्जिद परिसर में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के अभिभावकों ने विश्राम किया, जिससे आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहज़ीब का सुंदर संदेश देखने को मिला।

संस्थान के कार्यकर्ताओं ने अभिभावकों को ठंडा पानी, शरबत और नाश्ता भी उपलब्ध कराया। इस सेवा कार्य में जुड़े सभी स्वयंसेवकों ने इसे मानवता की सेवा बताते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना ही सबसे बड़ी इबादत है।

दूर-दराज़ से आए अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में इस प्रकार की व्यवस्था ने उन्हें बड़ी राहत दी। उन्होंने इसे सामाजिक सद्भाव, इंसानियत और आपसी भाईचारे का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

Related Articles