यमुना जल परियोजना के एमओए पर मंत्री के बयान को बताया भ्रामक, आरटीआई का जवाब नहीं मिलने का आरोप
यमुना जल परियोजना के एमओए पर मंत्री के बयान को बताया भ्रामक, आरटीआई का जवाब नहीं मिलने का आरोप
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : यमुना जल संघर्ष समिति के संयोजक यशवर्धन सिंह शेखावत ने जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत के उस बयान पर सवाल उठाए हैं, जिसमें एमओए (एमओयू) सार्वजनिक पोर्टल पर उपलब्ध होने का दावा किया गया था। शेखावत ने कहा कि संबंधित दस्तावेज केंद्रीय जल आयोग, अपर यमुना रिवर बोर्ड (UYRB) और राजस्थान सरकार के किसी भी अधिकृत पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है। उन्होंने मंत्री से सार्वजनिक रूप से संबंधित पोर्टल और लिंक जारी करने की मांग की।
शेखावत ने बताया कि उन्होंने 29 मई 2026 को UYRB में सूचना के अधिकार (RTI) के तहत आवेदन किया था, लेकिन निर्धारित अवधि बीतने के बावजूद अब तक कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि परियोजना से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने में अनावश्यक गोपनीयता बरती जा रही है।
उन्होंने सरकार से नवीन एमओए की प्रमाणित प्रति, परियोजना की डीपीआर, लागत, वित्तीय भागीदारी, कार्यान्वयन की समय-सीमा सार्वजनिक करने तथा लंबित आरटीआई का जवाब देने की मांग की। साथ ही कहा कि यदि मंत्री अपने दावे के समर्थन में प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सकते तो उन्हें अपना बयान वापस लेकर जनता से क्षमा मांगनी चाहिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2240515


