बीदासर में सीओ पद रिक्त, कामकाज प्रभावित – भाजपा नेता पूसाराम चौहान ने ADG को लिखा पत्र
बीदासर में सीओ पद रिक्त, कामकाज प्रभावित - भाजपा नेता पूसाराम चौहान ने ADG को लिखा पत्र
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : तहसील क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की व्यवस्था इन दिनों प्रभावित होती नजर आ रही है। यहां पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) का पद लंबे समय से रिक्त होने के कारण आमजन से जुड़े कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए भाजपा के दलित नेता पूसाराम चौहान ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) को पत्र लिखकर जल्द नियुक्ति की मांग की है।
चौहान ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि 8 जून को जारी आदेश के तहत तत्कालीन सीओ नेमीचंद चौधरी का तबादला कर दिया गया था। तबादले के बाद उनके स्थान पर नए अधिकारी की नियुक्ति का आदेश भी जारी हुआ, लेकिन हैरानी की बात यह है कि आज तक उक्त अधिकारी ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया, जिससे यह महत्वपूर्ण पद खाली पड़ा हुआ हैचौहान ने कहा कि सीओ स्तर का अधिकारी क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, जांच कार्यों की निगरानी और जनता की शिकायतों के समाधान में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में पद रिक्त रहने से नियमित प्रशासनिक कार्य बाधित हो रहे हैं और आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जल्द नियुक्ति की मांग
भाजपा नेता ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बिज्जू जॉर्ज जोसेफ को संबोधित पत्र में मांग की है कि बीदासर में सीओ पद पर शीघ्र प्रभाव से अधिकारी की नियुक्ति की जाए, ताकि क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके और आमजन को राहत मिल सके।
स्थानीय लोगों में भी नाराजगी
सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से पद खाली रहने के कारण स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए और जल्द से जल्द समाधान निकालना चाहिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2240515


