[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर में रक्तदान शिविर:25 यूनिट ब्लड इकट्ठा, डोनर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर में रक्तदान शिविर:25 यूनिट ब्लड इकट्ठा, डोनर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

जसरापुर में रक्तदान शिविर:25 यूनिट ब्लड इकट्ठा, डोनर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर गांव के पीएचसी में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें कुल 25 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर के संयोजक प्रदीप कुमावत ने बताया कि इसका उद्देश्य जरूरतमंद व्यक्तियों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना था, ताकि उन्हें रक्त की कमी के कारण परेशानी का सामना न करना पड़े।

शिविर का उद्घाटन नर्सिंग ऑफिसर महेंद्र शेखावत ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने रक्तदान को एक महत्वपूर्ण मानवीय कार्य बताया। शेखावत ने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है और केवल रक्तदाता ही किसी मरीज की जान बचा सकता है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक रक्तदान करने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि नियमित रक्तदान से न केवल मरीजों को सहायता मिलती है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है।

रक्त संग्रहण का कार्य समर्पण ब्लड सेंटर झुंझुनूं की टीम ने किया। सुबह से ही युवाओं में रक्तदान के प्रति उत्साह देखा गया, और बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। दोपहर एक बजे तक कुल 25 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताया। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन की बात कही।

इस मौके पर एएनएम सरोज, एएनएम सविता, एएनएम पूनम योगी, भीमसिंह, अंकित, जीवराज, निशांत, अशोक, शेर सिंह कुमावत, दीपक, संजय कुमार, राजेश, आर्यन, योगेश कुमावत, विनोद, विकास, संदीप, अमित, रवि, अनुज, भरत, आत्माराम सहित कई युवा उपस्थित थे।

Related Articles