जसरापुर में कृषि विभाग ने मूंगफली बीज बांटे:39 जसरापुर और 80 चारावास के किसानों को मिला 150 किलो बीज
जसरापुर में कृषि विभाग ने मूंगफली बीज बांटे:39 जसरापुर और 80 चारावास के किसानों को मिला 150 किलो बीज
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर में खरीफ सीजन के लिए कृषि विभाग ने मूंगफली बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम जसरापुर गांव स्थित बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समिति परिसर में हुआ, जिसका उद्देश्य किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराना था। बड़ी संख्या में किसानों ने पहुंचकर बीज प्राप्त किए।
कृषि पर्यवेक्षक वीरेंद्र सिंह और सुमेर सिंह ने बताया कि योजना के तहत एक हेक्टेयर भूमि वाले पात्र किसानों को मूंगफली बीज वितरित किया जा रहा है। प्रत्येक पात्र किसान को 30 किलोग्राम के 5 कट्टों में कुल 150 किलोग्राम मूंगफली बीज दिया गया। किसानों से खेत की जमाबंदी, जनआधार कार्ड, कुएं का बिजली बिल और आधार कार्ड जैसे आवश्यक दस्तावेज लिए गए।
कृषि पर्यवेक्षक वीरेंद्र सिंह के अनुसार, जसरापुर ग्राम पंचायत में कुल 56 किसानों को मूंगफली बीज वितरित किया जाएगा। इनमें 39 सामान्य एवं ओबीसी वर्ग, 15 अनुसूचित जाति तथा 2 अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसान शामिल हैं। अब तक 39 किसानों को बीज वितरित किया जा चुका है।
वहीं, चारावास ग्राम पंचायत में कुल 112 किसानों को बीज वितरण किया जाएगा, जिसकी जानकारी कृषि पर्यवेक्षक सुमेर सिंह ने दी। इनमें 100 सामान्य एवं ओबीसी वर्ग, 10 अनुसूचित जाति तथा 2 अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसान शामिल हैं। अब तक 80 किसानों को मूंगफली बीज वितरित किया जा चुका है, जबकि शेष पात्र किसानों को सोमवार को बीज वितरित किया जाएगा।
कृषि विभाग किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने और समय पर बुवाई करने के लिए भी प्रेरित कर रहा है। इसका उद्देश्य फसल उत्पादन और किसानों की आय में वृद्धि करना है।
इस अवसर पर सोसायटी अध्यक्ष चुनीलाल चनेजा, लीलाधर, विनोद सोमरा, सोसायटी व्यवस्थापक शीशराम सैनी, विक्रम सिंह, कपिल चाहर, सुनील चनेजा, अशोक गुर्जर, विनोद धानिया, विजय निर्वाण, लीलाधर भगासरा, अर्जुन सिंह, ताराचंद, नरेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह, मुकेश कुमार और बूटीराम सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे। किसानों ने बीज वितरण को लेकर उत्साह दिखाया और कृषि विभाग की इस पहल की सराहना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2240389

