जाट समाज के खिलाफ टिप्पणी का विरोध:युवक के खिलाफ प्रदर्शन किया, गिरफ्तारी की मांग की
जाट समाज के खिलाफ टिप्पणी का विरोध:युवक के खिलाफ प्रदर्शन किया, गिरफ्तारी की मांग की
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में चौधरी चरण सिंह किसान विकास समिति ने रतनगढ़ तहसील के एक युवक पर जाट समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करने का आरोप लगाया है। समिति ने युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और उसे गिरफ्तार करने की मांग की है। समाज के लोगों ने बताया कि फेसबुक पर पोस्ट एक ऑडियो में लोहा निवासी भरत भार्गव गौड़ ने जाट समाज के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया और गालियां दीं। आरोप है कि उसने पुलिस प्रशासन के बारे में भी गलत बातें कही हैं।
इस घटना के विरोध में समाज के लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कोतवाली थाना इंचार्ज को पुलिस अधीक्षक (एसपी) के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें युवक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई। प्रदर्शन में भंवरलाल चौधरी, कॉमरेड रामनारायण रुलानिया, बनवारीलाल बिजारणियां, तेजपाल गोदारा, जगदेव बेड़ा, लक्ष्मणराम, मदनलाल भारी, महेन्द्र कासनियां, सुनील गोदारा सहित बड़ी संख्या में जाट समाज के लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2248349

