रतनगढ़ में 20 दिन से बाधित पेयजल आपूर्ति बहाल:पाइपलाइन से मिट्टी निकालने के बाद वार्ड 28 में समस्या हुई दूर
रतनगढ़ में 20 दिन से बाधित पेयजल आपूर्ति बहाल:पाइपलाइन से मिट्टी निकालने के बाद वार्ड 28 में समस्या हुई दूर
रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ कस्बे में वार्ड 28 स्थित धोलिया कुआं क्षेत्र में लगभग 20 दिनों से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान हो गया है। जलदाय विभाग की सक्रियता के बाद पाइपलाइन से मिट्टी हटाकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। यह समस्या पानी की पाइपलाइन में मिट्टी फंस जाने के कारण उत्पन्न हुई थी, जिससे पाइपलाइन अवरुद्ध हो गई थी। इसके चलते वार्डवासियों के घरों में या तो मिट्टी युक्त पानी आ रहा था या फिर बूंद-बूंद पानी की आपूर्ति हो रही थी।
पाइपलाइन से मिट्टी हटाई, आपूर्ति बहाल की
वार्ड के निवासियों ने इस संबंध में जलदाय विभाग के अधिकारियों को शिकायत की थी। मुकेश, भागीरथ, सीताराम और श्यामलाल सहित कई घरों में पानी नहीं पहुंच रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए निवर्तमान पार्षद नंदकिशोर भार्गव ने भी तुरंत जलदाय विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही जलदाय विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। कार्यस्थल पर नगरपालिका के पास तीन मोबाइल लाइनें, एक टेलीफोन एक्सचेंज की लाइन और एक बिजली की लाइन सहित पांच अन्य महत्वपूर्ण लाइनें भी मौजूद थीं।
जेसीबी से खुदाई कर पाइपलाइन में फंसी मिट्टी निकाली
इन लाइनों को सुरक्षित रखते हुए टीम ने जेसीबी से सावधानीपूर्वक खुदाई का कार्य शुरू किया। विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर मुख्य पाइपलाइन में फंसी मिट्टी को पूरी तरह साफ किया और लीकेज को दुरुस्त किया। पाइपलाइन की सफाई का कार्य रात भर चला।
रविवार सुबह जल आपूर्ति चालू की गई, जिसके बाद क्षेत्र के घरों में भरपूर और साफ पानी पहुंचने लगा। लंबे इंतजार के बाद पर्याप्त मात्रा में पानी मिलने से स्थानीय निवासियों को राहत मिली।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2247021

