[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पलसाना के श्रीमाधोपुर बस स्टैंड के पास सड़क हादसा:तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर दो ई-रिक्शों से टकराई, सड़क पार कर रही महिला को बचाने में हुई दुर्घटना

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पलसानाराजस्थानराज्यसीकर

पलसाना के श्रीमाधोपुर बस स्टैंड के पास सड़क हादसा:तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर दो ई-रिक्शों से टकराई, सड़क पार कर रही महिला को बचाने में हुई दुर्घटना

पलसाना के श्रीमाधोपुर बस स्टैंड के पास सड़क हादसा:तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर दो ई-रिक्शों से टकराई, सड़क पार कर रही महिला को बचाने में हुई दुर्घटना

पलसाना : पलसाना कस्बे में रविवार को श्रीमाधोपुर बस स्टैंड के पास सत्यम ई-मित्र के सामने एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार बेकाबू होकर दो ई-रिक्शों से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पार कर रही एक महिला को बचाने के प्रयास में कार चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ। दुर्घटना में महिला को मामूली चोटें आईं, जबकि एक बड़ा हादसा टल गया।

कार पहले सड़क किनारे खड़े एक ई-रिक्शा से टकराई और फिर आगे खड़े दूसरे ई-रिक्शा से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ई-रिक्शे क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलने पर रानौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने दोनों वाहन चालकों से जानकारी ली। बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से राजीनामा हो गया और मामला शांत हो गया। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन चालक बेखौफ होकर सड़क किनारे आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। कई बार जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है।

स्थानीय नागरिकों ने कहा कि न तो पुलिस नियमित रूप से प्रभावी कार्रवाई कर रही है और न ही नगरपालिका स्थायी समाधान निकाल पा रही है। लोगों ने प्रशासन से हाईवे किनारे अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ नियमित अभियान चलाने तथा यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Related Articles