डाडा फतेहपुरा में गेहूं गबन के आरोप में डीलर संस्पेंड:जिला रसद अधिकारी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की
डाडा फतेहपुरा में गेहूं गबन के आरोप में डीलर संस्पेंड:जिला रसद अधिकारी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के डाडा फतेहपुरा में उचित मूल्य दुकान के संचालक विजेंद्र शर्मा को 1621 किलोग्राम गेहूं के कथित गबन के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। जिला रसद अधिकारी ने यह कार्रवाई प्रवर्तन निरीक्षक, खेतड़ी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की। जांच में दुकान पर स्टॉक, मूल्य सूची और संचालन समय सहित कई नियमों का उल्लंघन पाया गया।
ई-पॉस मशीन के अनुसार दुकान पर 12,121 किलोग्राम गेहूं उपलब्ध होना चाहिए था। लेकिन भौतिक सत्यापन में केवल 10,500 किलोग्राम गेहूं ही मिला। 1,621 किलोग्राम गेहूं की यह कमी गंभीर अनियमितता मानी गई। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभाग ने उचित मूल्य दुकान का प्राधिकरण पत्र तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
उपभोक्ताओं को राशन वितरण में कोई परेशानी न हो, इसके लिए जिला रसद अधिकारी ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। राजोता-चिरानी के उचित मूल्य दुकान संचालक कुलदीप सिंह शेखावत को डाडा फतेहपुरा क्षेत्र में राशन वितरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उन्हें अस्थायी वितरण केंद्र स्थापित कर नियमानुसार खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
निलंबित डीलर विजेंद्र शर्मा को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने पास उपलब्ध अवितरित राशन सामग्री, ई-पॉस मशीन और संबंधित अभिलेख तत्काल नए अधिकृत डीलर को सौंप दें। प्रवर्तन निरीक्षक को स्टॉक का सत्यापन कर स्थानांतरण रिपोर्ट जिला कार्यालय में प्रस्तुत करने और ऑनलाइन पोर्टल पर आवश्यक अपडेट सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुचारु रखने के उद्देश्य से की गई है। नए अधिकृत डीलर के माध्यम से क्षेत्र के सभी पात्र राशन कार्डधारकों को नियमित रूप से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। मामले की विभागीय कार्रवाई नियमानुसार जारी रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2239272

