107वें दिन भी जारी रहा भोपालगढ़ मार्ग को लेकर धरना, आंदोलनकारियों ने प्रशासन से समाधान की मांग दोहराई
107वें दिन भी जारी रहा भोपालगढ़ मार्ग को लेकर धरना, आंदोलनकारियों ने प्रशासन से समाधान की मांग दोहराई
खेतड़ी : क्षेत्रीय जनसेवा समिति के बैनर तले भोपालगढ़ ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों का विभिन्न जनहित मांगों को लेकर चल रहा धरना शुक्रवार को लगातार 107वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारी खेतड़ी ट्रस्ट द्वारा दर्ज कराए गए कथित झूठे मुकदमों को वापस लेने, सती माता आम रास्ते पर लगाए गए गेट को हटाने तथा अभ्यारण्य से आने वाले जंगली जानवरों द्वारा मारे गए पालतू पशुओं के लिए उचित मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।
धरने की अध्यक्षता कमल प्रसाद शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लंबे समय से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने प्रशासन से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।
धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और कहा कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
धरने में प्रमुख रूप से गोकुलचंद सैनी, मेघ सिंह, कमल प्रसाद शर्मा, चंद्रभान, राम सिंह, सोनू अग्रवाल, मुकेश सिंह, मोनू अग्रवाल, ग्यारसीलाल गुर्जर, एडवोकेट अनिल सेन, विनोद सैनी, बुधराम, कपिल कुमावत, ओमप्रकाश सैनी, प्रदीप सिंह चौहान, कल्याण सिंह, रामावतार जांगिड़, भूपेंद्र सिंह सोढ़ा, गोपीराम, सतवीर, भवानी शंकर शर्मा, माडूराम तिहाड़ा, रामप्रताप, सुरेश शाह, बहादुर मल, नागरमल सैनी, मुरली बागवान, लाखन सिंह, कैलाशचंद, जुगल किशोर सैनी, यादराम, रोहित, उमेद सिंह, गजेंद्र पारीक, अरविंद सिंह निर्वाण, राजेश सांखला, रोशन सोनी, पवन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रशासन द्वारा ठोस कार्रवाई होने तक उनका शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2238748


