बुहाना में झूठी शिकायत पर महिला दोषी करार:व्यक्तिगत रंजिश में शिकायत झूठी निकली, कोर्ट ने 500 रुपए का जुर्माना लगाया
बुहाना में झूठी शिकायत पर महिला दोषी करार:व्यक्तिगत रंजिश में शिकायत झूठी निकली, कोर्ट ने 500 रुपए का जुर्माना लगाया
बुहाना : झुंझुनूं जिले के बुहाना में व्यक्तिगत रंजिश के चलते झूठी शिकायत दर्ज कराना महिला को महंगा पड़ गया। पुलिस जांच में शिकायत झूठी पाए जाने के बाद कोर्ट ने महिला को दोषी ठहराते हुए 500 रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही उसे एक साल के लिए 10-10 हजार रुपए के दो निजी मुचलकों पर पाबंद किया गया है।
यह कार्रवाई झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक कारवेंद्र सिंह सागर के निर्देश पर झूठी शिकायतों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। इस अभियान का उद्देश्य पुलिस और न्यायालय का समय बर्बाद करने वाले और किसी व्यक्ति पर दबाव बनाने के लिए झूठे मुकदमे दर्ज कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है।
थानाधिकारी बीमला बुडानिया ने बताया कि बुहाना थाना पुलिस ने कोर्ट में कुल 7 इस्तगासे पेश किए थे। इनमें प्रकरण संख्या 113/2025 में बड़बर निवासी रूबी देवी की शिकायत जांच में झूठी पाई गई थी। न्यायिक मजिस्ट्रेट, बुहाना ने रूबी देवी को दोषी मानते हुए यह फैसला सुनाया।
पुलिस ने बताया कि शेष 6 मामलों में भी संबंधित परिवादियों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इन मामलों का निस्तारण अगली सुनवाई में किया जाएगा। झुंझुनूं पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि झूठी शिकायत दर्ज कराने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2238728


