[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं कलेक्ट्रेट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:फाइलें सुरक्षित; कंप्यूटर और AC जले, कर्मचारियों ने पाया काबू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं कलेक्ट्रेट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:फाइलें सुरक्षित; कंप्यूटर और AC जले, कर्मचारियों ने पाया काबू

झुंझुनूं कलेक्ट्रेट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:फाइलें सुरक्षित; कंप्यूटर और AC जले, कर्मचारियों ने पाया काबू

झुंझुनूं : झुंझुनूं कलेक्ट्रेट के दो कमरों में शुक्रवार सुबह 5 से 5.30 के बीच आग लग गई। नाइट ड्यूटी कर रहे स्टाफ ने उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट से लगी। आग में कंप्यूटर और AC जल गए। जबकि सभी तरह की फाइलें सुरक्षित हैं।

स्टाफ ने कमरे से उठता देखा धुआं

जानकारी के अनुसार- ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ने कमरा नंबर 115 से धुआं उठते देखा। उसने सिविल डिफेंस के कर्मचारी, सुरक्षा गार्ड और अन्य स्टाफ को तुरंत मौके पर बुलाया। कमरा खोला तो अंदर आग की लपटें दिखी। बिजली के बोर्ड पूरी तरह जल चुके थे। इस कमरे में कलेक्टर के रीडर बैठते हैं। इसी तरह कमरा नंबर 116 में भी आग की घटना हुई। इस कमरे में रेवेन्यू का काम होता है। कर्मचारियों ने अग्निरोधी यंत्रों से आग पर काबू पाया।

​घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग और एडीएम अजय आर्य तुरंत कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया और नुकसान का जायजा लिया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने के निर्देश दिए।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

आग लगने का कारण प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में सरकारी फाइलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि दोनों कमरों का सामान, 5 कंप्यूटर, दोनों कमरों के दो एयर कंडीशनर, फर्नीचर और फॉल सीलिंग खराब हो गई। इन कमरों के साथ-साथ आसपास के कमरों और बरामदे की बिजली की लाइनें भी जल गई हैं।

कलेक्ट्रेट में 5 कंप्यूटर जले..

कार्यालय में रखे कंप्यूटर और कुछ कागजात जल गए।
कार्यालय में रखे कंप्यूटर और कुछ कागजात जल गए।
कार्यालय में लगी ए.सी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई
कार्यालय में लगी ए.सी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई

Related Articles

Mantratoto luwakpoker