स्वर्गीय महिपाल सिंह शेखावत महनसर की प्रथम पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई
स्वर्गीय महिपाल सिंह शेखावत महनसर की प्रथम पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : निकटवर्ती ग्राम पंचायत महनसर के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता स्वर्गीय महिपाल सिंह शेखावत की प्रथम पुण्यतिथि पर शुक्रवार को गढ़ परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा में झुंझुनूं के पूर्व सांसद एवं मंडावा के पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार खीचड़, अलसीसर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान गिरधारीलाल खीचड़, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया, ठाकुर अंगत देव सिंह मंडावा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
स्व. महिपाल सिंह शेखावत के परिवार की ओर से उनके भाई वीरेंद्र सिंह, महेश्वर सिंह, लाल सिंह, सतपाल सिंह, संपत सिंह, भतीजे युद्धवीर सिंह एवं राजवीर सिंह, तथा पुत्र रघुनाथ प्रताप सिंह और यशवर्धन सिंह ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में बिसाऊ थाना प्रभारी सीआई शेर सिंह राठौड़, बिजली विभाग के जेईएन अमित कुमार, तथा महनसर के सुशील मसकरा, पवन मसकरा, कुलदीप पोद्दार, कुलदीप चौमाल, संजय कसवां, सुमेर मीणा, राजेंद्र मिश्र, रोहित राजपुरोहित, दालू सिंह सहनुसर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़ एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ने स्व. महिपाल सिंह शेखावत को याद करते हुए कहा कि वे अत्यंत मिलनसार, सरल और हंसमुख व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपने सामाजिक व्यवहार और जनसेवा से क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई थी। उनका असमय निधन मंडावा विधानसभा क्षेत्र और भाजपा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है।
वक्ताओं ने कहा कि स्व. महिपाल सिंह शेखावत की जनसेवा, सामाजिक सरोकार और सरल व्यक्तित्व सदैव लोगों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनकी पुण्य स्मृति को नमन करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2253425


