[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बंगाल विजय अभियान से जुड़े के के उपाध्याय का महेश बसावतिया ने किया अभिनंदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बंगाल विजय अभियान से जुड़े के के उपाध्याय का महेश बसावतिया ने किया अभिनंदन

बंगाल विजय अभियान से जुड़े के के उपाध्याय का महेश बसावतिया ने किया अभिनंदन

झुंझुनूं : भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य महेश बसावतिया ने गुरुवार को जयपुर स्थित आवास पर बंगाल विजय अभियान से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार एवं भाजपा विजय टीम के सहयोगी के. के. उपाध्याय का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

महेश बसावतिया ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सफलता संगठन की मजबूत कार्यशैली, कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और प्रभावी रणनीति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील बंसल के नेतृत्व और संगठनात्मक कौशल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके मार्गदर्शन में पूरी टीम ने समर्पण और ऊर्जा के साथ कार्य करते हुए ऐतिहासिक सफलता हासिल की।

उन्होंने कहा कि इसी टीम के सदस्य के. के. उपाध्याय से जयपुर में आत्मीय भेंट कर उन्हें बधाई देना उनके लिए गर्व और खुशी का विषय है। इस अवसर पर संगठन की कार्यप्रणाली, बंगाल विजय अभियान के अनुभवों तथा भविष्य की रणनीतियों को लेकर भी सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।

भेंट के अंत में महेश बसावतिया ने के. के. उपाध्याय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ संगठन को आगे भी मिलता रहेगा तथा सुनील बंसल के नेतृत्व में संगठन निरंतर नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

Related Articles