[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रामायण ज्ञान परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

रामायण ज्ञान परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

रामायण ज्ञान परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : विश्व हिन्दू परिषद की ओर से आयोजित रामायण ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कारीवाला पब्लिक शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों का सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिद्धेश्वर महादेव आश्रम के सुंदर नाथ महाराज थे। विशिष्ट अतिथि रामकुमार सिंह राठौड़, विश्व हिन्दू परिषद प्रखण्ड अध्यक्ष राममोहन सेकसरिया, प्रखण्ड उपाध्यक्ष गोवर्धनसिंह मारवाड़ एवं समाजसेवी अजय किशोर चिरानिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुशील शर्मा ने की।

प्रखण्ड अध्यक्ष राममोहन सेकसरिया ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद द्वारा विभिन्न विद्यालयों में रामायण ज्ञान परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र तथा संस्कारवर्धक जीवनोपयोगी पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया।

उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिवर्ष एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, जल का संरक्षण करना चाहिए तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचना चाहिए। सुंदर नाथ महाराज एवं रामकुमार सिंह राठौड़ ने भी अपने संबोधन में विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

रामायण ज्ञान परीक्षा के बाल वर्ग में जेम्स खडोलिया ने प्रथम, अश्विनी कुमार ने द्वितीय तथा नव्या शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कनिष्ठ वर्ग में उज्ज्वल मिश्रा प्रथम, स्वास्तिक जोशी द्वितीय एवं रिषिका सांखला तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुशील शर्मा एवं परीक्षा प्रभारी ममता व्यास को भी प्रशस्ति पत्र एवं पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संकल्प दिलाया गया। अंत में प्रधानाचार्य सुशील शर्मा ने आभार व्यक्त किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनिल शर्मा ने किया।

Related Articles