[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस का मुख्य सड़क मार्ग जर्जर, गहरे गड्ढे बने:श्याम श्रद्धालु प्रभावित, पीडब्ल्यूडी एईएन बोले- टूटी सड़क पर जल्द करेंगे पेचवर्क


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस का मुख्य सड़क मार्ग जर्जर, गहरे गड्ढे बने:श्याम श्रद्धालु प्रभावित, पीडब्ल्यूडी एईएन बोले- टूटी सड़क पर जल्द करेंगे पेचवर्क

रींगस का मुख्य सड़क मार्ग जर्जर, गहरे गड्ढे बने:श्याम श्रद्धालु प्रभावित, पीडब्ल्यूडी एईएन बोले- टूटी सड़क पर जल्द करेंगे पेचवर्क

रींगस : रींगस कस्बे की मुख्य सड़क, जो खाटूश्यामजी जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है, पूरी तरह से जर्जर हो गई है। भैरुजी मोड़ से एनएच 52 मिल तिराहे तक सड़क में एक-एक फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है और आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। मठ मंदिर के पास सड़क का नामोनिशान मिट गया है।

सड़क की इस खराब स्थिति से हजारों श्याम श्रद्धालु बेहद परेशान हैं। टूटी सड़क पर चलने से उनके पैरों में छाले पड़ रहे हैं। वहीं, सड़क के दोनों ओर स्थित दुकानों के व्यापारी भी प्रभावित हैं। दिनभर धूल उड़ने से उनका व्यापार ठप हो गया है और उन्हें लगातार अपनी दुकानों के सामान से धूल साफ करनी पड़ रही है।

सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से किया जा रहा पेचवर्क केवल खानापूर्ति साबित हो रहा है। विभाग द्वारा किए गए पेचवर्क से जनता को राहत मिलने के बजाय परेशानी बढ़ रही है, क्योंकि जहां पेचवर्क किया जाता है, वहां सड़क और अधिक टूट रही है। मठ मंदिर के पास सड़क की हालत विशेष रूप से खराब है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मठ मंदिर के पास, सिटी बस स्टैंड, तहसील और पीएनबी बैंक के पास सड़क की स्थिति बेहद खराब है, जहां एक-एक फुट के गड्ढे हैं। जानकारों का कहना है कि विभाग द्वारा सही तरीके से पेचवर्क न करने के कारण सड़क की हालत बदतर हो रही है। लोगों का मानना है कि पेचवर्क पर जितना खर्च किया जा रहा है, उतने में तो नई सड़क बन सकती थी। अधूरे और गलत तरीके से किए गए पेचवर्क से आमजन में रोष व्याप्त है।

इस संबंध में, पीडब्ल्यूडी के एईएन अरविंद चौधरी ने बताया- सड़क का दो-तीन दिन में पेचवर्क किया जाता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जहां सड़क टूटी है, वहां कल फिर से पेचवर्क कर दिया जाएगा। चौधरी ने कहा कि सड़कों का रखरखाव किया जा रहा है।

Related Articles