सरदारशहर-बुकनसर सड़क जर्जर, 10 गांवों का आवागमन प्रभावित:मरम्मत न होने से ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी दी
सरदारशहर-बुकनसर सड़क जर्जर, 10 गांवों का आवागमन प्रभावित:मरम्मत न होने से ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी दी
सरदारशहर : सरदारशहर से बुकनसर छोटा को जोड़ने वाली लगभग 6 किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर बड़े गड्ढे और उखड़ी हुई डामर की परत के कारण वाहन चालकों और ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को कई बार सूचित करने के बावजूद मरम्मत न होने से ग्रामीणों में रोष है।
गाजूसर निवासी रूपाराम गोदारा ने बताया- सड़क की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहनों को धीमी गति से चलाना पड़ता है। कई बार दोपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार भी हो चुके हैं।

गोदारा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत शुरू नहीं हुई, तो ग्रामीणों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। ये सड़क बुकनसर छोटा, गाजूसर, थिरियासर, ढाणी पांचेरा और कानड़वास सहित लगभग 10 गांवों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है। रोजाना सैकड़ों ग्रामीण, किसान, विद्यार्थी और अन्य वाहन चालक इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। सड़क की जर्जर स्थिति से आमजन का सफर जोखिमभरा बना हुआ है।
पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता बजरंगलाल भींचर ने इस संबंध में बताया कि सड़क की खराब स्थिति विभाग के संज्ञान में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बजट उपलब्ध होते ही सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2237357


