मुकुंदगढ़ बाईपास पर कैश वाहन पलटा:24 लाख रुपये सुरक्षित, टायर फटने से हुआ हादसा, पांच घायल, 20 फीट गहरी खाई में गिरा
मुकुंदगढ़ बाईपास पर कैश वाहन पलटा:24 लाख रुपये सुरक्षित, टायर फटने से हुआ हादसा, पांच घायल, 20 फीट गहरी खाई में गिरा
मुकुंदगढ़ : गुरुवार को मुकुंदगढ़ बाईपास पर कैश वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के समय वाहन में करीब 24 लाख रुपये की नकदी मौजूद थी। यह वाहन नवलगढ़ से मुकुंदगढ़ की ओर जा रहा था।
यह कैश वाहन चिड़ावा स्थित पंजाब नेशनल बैंक का बताया जा रहा है। दुर्घटना के वक्त वाहन में पांच लोग सवार थे। हादसे में सभी घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में वाहन का टायर फटने के बाद 30 मीटर तक बिना टायर ही चला उसके पश्चात 20 फिट गहरी खाई में जाकर पलट गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन का टायर फटने से यह दुर्घटना हुई। हादसे की सूचना मिलते ही मुकुंदगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2237607


