[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बस स्टैंड के पास टूटा नाला बना हादसे का सबब, नाले में गिरने से बुजुर्ग हुआ घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलाडनूं

बस स्टैंड के पास टूटा नाला बना हादसे का सबब, नाले में गिरने से बुजुर्ग हुआ घायल

बस स्टैंड के पास टूटा नाला बना हादसे का सबब, नाले में गिरने से बुजुर्ग हुआ घायल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

लाडनूं : बस स्टैंड के समीप सुखदेव जैन आश्रम के पीछे लंबे समय से टूटा पड़ा नाला आमजन के लिए लगातार खतरा बना हुआ है। नाले की मरम्मत नहीं होने के कारण यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाया है। गुरुवार को निम्बी जोधा निवासी नवाब गौड लाडनूं के जावा बास अपने बीमार रिश्तेदार से मिलने के लिए लाडनूं आया था। वापस जाते समय बस स्टैंड के आगे सुखदेव आश्रम के मोड़ पर नाले के पास उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सीधे नाले में जा गिरे। हादसे में उनके हाथ, पैर और पीठ पर गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद मौके पर मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता मो० मुश्ताक खान कायमखानी, हुकुम सिंह गनोड़ा सहित स्थानीय लोगों ने घायल को काफी मशक्कत के बाद नाले से बाहर निकाला और उपचार के लिए राजकीय अस्पताल पहुंचाया। कायमखानी ने बताया कि यह नाला लंबे समय से क्षतिग्रस्त है और कई बार इसकी मरम्मत की मांग की जा चुकी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। कायमखानी सहित क्षेत्रवासियों ने PWD विभाग से तत्काल नाले की मरम्मत करवाकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और स्थायी समाधान करने की मांग की है।

बस स्टेंड से कुछ ही दूर सुखदेव आश्रम के तोलाराम जैन सभागार के कोर्नर पर लम्बे समय से क्षतिग्रस्त नाले के चलते बढा दुर्घटनाओं का अंदेशा लगातार फलीभूत होता जा रहा है। गुरुवार को इस नाले में एक व्यक्ति गिर गया और बुरी तरह कीचड़ में लिपट गया और चोटें भी आई। इस वरिष्ठ नागरिक को शरीर और हाथ-पैरों पर काफी चोटें लगी हैं। राहगीरों व आसपास के लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला जा सका और उपचार के लिए तत्काल राजकिय उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया।

पहले भी गिर चुके हैं अनेक दोपहिया-चौपहिया वाहन इस नाले में गुरुवार को एक व्यक्ति के गिरने की खबर पर बस स्टैंड पर मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता मो० मुश्ताक खान कायमखानी ने तत्काल उपखंड अधिकारी व नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी से सम्पर्क कर स्थिति बताई तथा उनको मौके के फोटो शेयर किया। इस पर उन्होंने आश्वस्त किया कि आज रात में इस नाले पर काम किया जाकर इसे दुरुस्त करवा दिया जाएगा।

Related Articles