आवारा पशु को बचाने के प्रयास में बाइक सवार ने गंवाई जान
सीकर-दिल्ली स्टेट हाईवे पर बालाजी होटल के पास हुआ हादसा; परिजनों में मचा कोहराम
उदयपुरवाटी : क्षेत्र के सीकर-दिल्ली स्टेट हाईवे पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक 24 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार युवक की असमय मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक सड़क पर अचानक आए एक आवारा पशु को बचाने का प्रयास कर रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पहाड़िला के राजस्व गांव किरोड़ी कुंड निवासी कमलेश कुमार सैनी (24) पुत्र शिवपाल सैनी जाति माली थाना गोठड़ा की बुधवार शाम करीब 7:30 बजे उदयपुरवाटी से घर जा रहा था। इसी दौरान सीकर-दिल्ली स्टेट हाईवे पर बालाजी होटल के समीप अचानक एक आवारा पशु सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कमलेश की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
सीकर रेफर करने के दौरान हुई मौत
दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय राहगीरों और दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए घायल कमलेश को जयपुर रोड़ पर स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत सीकर रेफर कर दिया। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था, कमलेश ने सीकर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों की मेडिकल टीम ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को राजकीय अस्पताल सीकर की मोर्चरी में रखवाया गया।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
मामले की सुचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। एएसआई जीवण राम ने बताया कि मृतक कमलेश के ताऊ के लड़के नागर मल सैनी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले में अनुसंधान जारी है। गुरुवार को मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव का अंतिम संस्कार करने के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। युवक की मौत से परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर छा गई है। कमलेश सैनी तीन बहिनों का इकलौता भाई था। जिससे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार कमलेश अपने जन्मदिन की केक व अन्य सामान लेकर घर आने के दौरान यह हादसा हुआ है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2238247


